अब गर्भवती महिलाएं खोलेंगी सिरकटी लाश का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के गढ़ी कैंट में युवती की सिरकटी लाश का राज खोलने में पुलिस गर्भवती महिलाओं की मदद ले रही है।
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने शव बरामदगी की अवधि में कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल में उपचार कराया था। पुलिस इस मामले में अब तक रिकॉर्ड 2500 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
क्या था मामला
गढ़ी कैंट में 17 नवंबर 2013 को सीएम आवास और राजभवन के समीप गर्भवती युवती की सिरकटी लाश मिली थी। पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है।
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
पोस्टमार्टम में साफ हुआ था कि युवती आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस मान रही है कि युवती स्थानीय थी तो वह चेकअप कराने मिलिटरी अस्पताल जरूर आई होगी।
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
ऐसे में अस्पताल आने वाली दूसरी गर्भवती महिलाओं ने भी उसे देखा होगा। पुलिस ने ऐसी 160 गर्भवती महिलाओं से पूछताछ की है। इसके अलावा कैंट क्षेत्र के 2500 ऐसे लोगों के बयान लिए गए हैं, जिनके आस पड़ोस में कोई गर्भवती रह रही थी।
ऑनर किलिंग कर रही इशारा
अपराध विशेषज्ञों की मानें तो यह मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है। माना जा रहा है कि प्रेमी को उसे मारना होता तो वह आठ महीने तक इंतजार नहीं करता। आशंका है कि यह हत्या तभी हो सकती है, जब परिजनों को मालूम हुआ होगा।
पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए
मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। गर्भवती महिलाओं और कैंट क्षेत्र के लोगों से पूछताछ चल रही है। हर एंगल पर तफ्तीश हो रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
- अजय रौतेला, एसएसपी