फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant gave birth to a healthy baby girl in 108 ambulance service

गर्भवती ने 108 एंबुलेंस सेवा में दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

Thu, 07 Nov 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pregnant gave birth to a healthy baby girl in 108 ambulance service
एंबुलेंस में 108 कर्मियों के साथ जच्चा और बच्चा। - फोटो : VIKAS NAGAR
चकराता विकासखंड के मलेथा गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही 108 एंबुलेंस सेवा में एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को सीएचसी साहिया में जांच के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मलेगा गांव निवासी कल्पना (22) पत्नी सुरेंद्र सिंह को बुधवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। करीब एक घंटे बाद सुबह 10 बजे एंबुलेंस सीएचसी साहिया से मलेथा गांव में पहुंची। अस्पताल लाते समय सलगा गांव के पास महिला की प्रसव पीड़ा खासा बढ़ गई। मजबूरी में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी जितेंद्र सिंह और पायलट लायक राम को एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराना पड़ा। महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला को सीएचसी साहिया लाया गया। जहां जच्चा और बच्ची दोनों का स्वास्थ्य एक दम ठीक मिला। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला और बच्ची को उसके घर के लिए रवाना कर दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की यह दूसरी डिलिवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed