{"_id":"741ff4a828c0a0d4a9d7cd1d3a8acbae","slug":"pregnant-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गर्भवती की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गर्भवती की मौत, हंगामा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Sep 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित शांति अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
परिजनों को शांत करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। उनका आरोप है कि रात में बिना डॉक्टर के ही प्रसूता की डिलीवरी कराई गई।
डाक्टर मौके पर नहीं आया
हालत बिगड़ने के बावजूद डाक्टर मौके पर नहीं आया। परिजन इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने पर अड़े हैं। कनखल पुलिस ने बताया कि जगजीतपुर स्थित शांति अस्पताल में प्रसूता रूपा पत्नी सोनू निवासी जगजीतपुर को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
डा. पवन उनका इलाज कर रहे थे। शुक्रवार रात रूपा को अचानक प्रसव के लिए दर्द शुरू हुआ और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत खराब हाती चली गई।
विज्ञापन
नर्स को इंजेक्शन लगाने का आर्डर
रात में डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर ने अस्पताल आए बिना ही फोन पर नर्स को इंजेक्शन लगाने का आर्डर दे दिया। इसके बाद उसकी तबीयत और खराब हो गई।
15 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद डाक्टर मौके पर नहीं आए। इसे देखते हुए परिजनों में उबाल आ गया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने लापरवाही बरती है।
प्रशिक्षित नहीं है स्टाफ
यही नहीं अस्पताल की नर्स और वार्ड ब्वाय भी प्रशिक्षित नहीं हैं। इससे हालात बिगड़ गए। दूसरी ओर बच्चे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
परिजनों के हंगामे पर पुलिस ने हालात काबू में किए। कनखल थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच वार्ता चल रही है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
इनकी भी सुनिए
प्रसूता को पहले से ही पीलिया था। रात में डॉक्टर नहीं आए, यह चूक हुई है। डॉक्टर के निर्देश पर नर्स और वार्ड ब्वाय ने दवा दी थी।
- डा. अरविंद, प्रभारी शांति अस्पताल।