फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pre paid auto service at ISBT dehradun.

अब ISBT पर ऑटो के लिए नहीं करनी होगी चिक-चिक

Sun, 10 Apr 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Apr 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
pre paid auto service at ISBT dehradun.
प्री पेड ऑटो - फोटो : AmarUjala

आईएसबीटी से शनिवार को प्रीपेड ऑटो सुविधा शुरू हो गई है। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने काउंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। फिलहाल पुराने रेट पर ऑटो चलेंगे, लेकिन जल्द ही परिवहन अधिकारियों से बात कर नए रेट तय कर दिए जाएंगे। पहले दिन से काउंटर से 150 के करीब ऑटो की बुकिंग हुई।

विज्ञापन


आईएसबीटी के पास बनाए गए प्रीपेड ऑटो काउंटर का शुभारंभ करने के बाद एसएसपी ने बताया कि पुलिस केवल व्यवस्था बनाने में सहयोग कर रही है, ताकि ऑटो चालकों की मनमानी वसूली पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन


ऑटो चालकों का होगा सत्यापन
इस व्यवस्था से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। काउंटर से चलने वाले ऑटो चालकों का सत्यापन कराने के साथ उनकी आईडी भी बनाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि तमाम ऑटो को काउंटरों से जोड़ा जाए। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन का काउंटर भी खुल गए है। एक दिन में यूनियन वहां अपने कर्मचारी लगाकर बुकिंग व्यवस्था शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल पुराने रेट पर ऑटो संचालित होंगे। इस मामले में जल्द ही परिवहन अधिकारियों से बात कर नए रेट तय कर लिए जाएंगे। ऑटो संचालकों ने भी व्यवस्था बनाने में सहयोग का भरोसा दिया। बता दे कि 2014 में भी यह व्यवस्था बनी थी, लेकिन रेट तय न होने के कारण बीच में दम तोड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed