फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pre Monsoon Rainfall alert in uttarakhand from 16th june to one week 

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, 16 जून से एक हफ्ते जमकर होगी प्री मानसून बारिश

Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jun 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Pre Monsoon Rainfall alert in uttarakhand from 16th june to one week 
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में रविवार से अगले एक हफ्ते तक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 16 से 19 तक ज्यादातर क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, उसके अगले तीन दिन बारिश में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदान और पहाड़ के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार आंधी चलने का भी अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 19 के बाद बारिश में कमी हो सकती है। 21 जून तक बारिश काफी कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्री मानसून बारिश है। प्रदेश में मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने के आसार हैं, उससे पहले प्री मानसून बारिश होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विभागीय बुलेटिन के अनुसार अगले 2-3 दिन प्रदेश में अधिकतम सामान्य तापमान दो से चार डिग्री तक अधिक रह सकता है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उसम झेलनी पड़ेगी। बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

दून में 40 डिग्री छूने को बेताब पारा

दून में पारा 40 डिग्री का आंकड़ा छूने की ओर है। एक दिन मामूली कमी के बाद शुक्रवार को फिर पारे ने बढ़त ली और करीब 40 डिग्री के पास जाकर रुका। शहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

पिछली दो रात हल्की बारिश और आंधी से राजधानी के अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई थी। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, वहीं बृहस्पतिवार को यह 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ यह 39.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके कारण शुक्रवार पूरे दिन लोगों को गर्मी और उमस से जूझना पड़ा।

दून में न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके कारण रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम केंद्र ने आज भी राजधानी दून और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed