फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PRD jawan protest in dehradun

पीआरडी जवानों ने पुलिस को बनाया ‘पप्पू’

Fri, 26 Sep 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Sep 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan protest in dehradun

देहरादून में विधानसभा घेराव की तैयारी कर रहे पीआरडी जवानों ने देहरादून पुलिस को चकरघिन्नी बनाए रखा।

विज्ञापन


चार सूत्री मांग के लिए आंदोलित पीआरडी जवान
गुरुवार को परेड ग्राउंड में आधे जवानों को दोपहर में हिरासत में लिए जाने के बाद चकमा देकर कुछ पीआरडी जवान आराघर जा पहुंचे।

सूचना पर हांफती पहुंची पुलिस ने धर्मपुर में उन्हें हिरासत में लिया, तब जाकर उसे सांस में सांस आई। सभी को पहले पुलिस लाइन फिर शाम को जेल भेजा गया।

नियमितीकरण, बीमा समेत चार सूत्री मांग के लिए आंदोलित पीआरडी जवानों का गुरुवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले जवान सुबह से परेड ग्राउंड में जमा हो गए। मगर ग्राउंड में गुरुवार को जवानों से अधिक संख्या पुलिस की रही।


वार्ता के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने मैदान में मौजूद जवानों को दबोच लिया। इस बीच पीआरडी जवानों का दूसरा दल दूसरी जगह से विधानसभा के लिए कूच कर गया। आराघर में जाम लगने पर जवान हंगामा करने लगे तो पुलिस को जवानों के विधानसभा जाने का पता चला।
विज्ञापन


इस पर ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी और जवान तुरंत धर्मपुर की ओर भागे। धर्मपुर चौक पर पहुंचते पीआरडी जवानों को हिरासत में ले लिया गया।

संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल ने बताया कि जवानों की दूसरी गाड़ी मैदान में नहीं पहुंची थी, वही विधानसभा को निकल गई।

सभी जवान गिरफ्तारी दे रहे हैं। एसएसआई डालनवाला संतोष कुंवर ने बताया कि सभी पीआरडी जवानों को गिरफ्तार सुद्घोवाला जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed