{"_id":"3e99c69902a9196e8092988bbf97c2d9","slug":"pranav-singh-champion-stunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन का नया स्टंट, 'बैसाखी' की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन का नया स्टंट, 'बैसाखी' की जरूरत नहीं
अमर उजाला, रुड़की, भगवानपुर
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन लालबत्ती छिनने के बाद क्षेत्र में पूरे लाव-लश्कर के साथ घूमे। कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के गृह क्षेत्र भगवानपुर में उन्होंने समर्थकों से जमकर नारेबाजी करवाई। खुली कार में खड़े होकर अभिवादन करते चैंपियन को देखकर लग रहा था कि उन्होंने कोई बड़ा सियासी मैदान मारा है।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनता आज भी उन पर भरोसा करती है। वह लाल-हरी बत्ती की बैसाखी से नहीं चलते। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के खिलाफ बयानबाजी करने के बाद चैंपियन कई दिनों से गायब थे।
विज्ञापन
समर्थकों ने स्वागत किया
शनिवार दोपहर को लक्सर और लंढौरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उत्तराखंड की सीमा पर मंडावर पहुंच गए। देहरादून से आते हुए विधायक का समर्थकों ने सीमा पर स्वागत किया। इसके बाद सभी समर्थक चौपहिया और दोपहिया वाहनों में सवार होकर रुड़की के लिए निकल पड़े। मंत्री सुरेंद्र राकेश के क्षेत्र भगवानपुर कस्बे में पहुंचते ही वाहनों की रेस धीमी हो गई और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी तेज।
विज्ञापन
काफिले के साथ जुलूस निकाला
इसके बाद रुड़की शहर के अंदर भी वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकाला। शहर के अंदर पहुंचने के बाद तो चैंपियन अपने वाहन का दरवाजा खोलकर खड़े हो गए और दो अंगुलियां खड़ी करके लोगों का अभिवादन करते रहे। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से कार्यकर्ता सीमा पर स्वागत के लिए पहुंचे, उससे साफ है कि जनता का उन पर विश्वास है।
कार्यकर्ता निराश न हों, इसलिए उनके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से टिकट की दावेदारी करेंगे। हाईकमान टिकट देता है तो चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर पप्पू सिंह आजाद, आबिद हसन, अरशद अली, डॉ पहल सिंह मौर्य, ओसी कुमार, परवेज, चौधरी भीमसिंह, सुरेंद्र सिंह, राव फुरकान, सुनील वालिया।