फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pranav singh champion call for mahapanchayat in roorkee

लंढौरा बवाल के बाद चैंपियन ने बुलाई महापंचायत, पुलिस अलर्ट

Tue, 07 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 07 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
pranav singh champion call for mahapanchayat in roorkee
लंढौरा बवाल के बाद चैंपियन ने बुलाई महापंचायत, पुलिस अलर्ट - फोटो : amar ujala

रुड़की में हुए लंढौरा बवाल के बाद अब कुंवर प्रणव चैंपियन के समर्थकों की ओर से नौ जून को महापंचायत का ऐलान किया गया है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि महापंचायत में करीब एक लाख लोग हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एक ओर जहां सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


लंढौरा में एक जून को हुए बवाल की आग अभी थमती नजर नहीं आ रही है। मामले में बीते रोज भले ही पुलिस प्रशासन ने कुंवर प्रणव चैंपियन को हाउस अरेस्ट कर समर्थकों के साथ लंढौरा नहीं जाने दिया, लेकिन अब चैंपियन और उनके समर्थकों की ओर से नौ जून को महापंचायत का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए जोरशोर से जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियन ने खुद किया महापंचायत का ऐलान

pranav singh champion call for mahapanchayat in roorkee
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : file photo

मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड के समीप आयोजित पत्रकार वार्ता में चैंपियन समर्थकों ने महापंचायत की बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस पर विचार चल रहा है, लेकिन शाम होते-होते महापंचायत की पृष्ठभूमि तैयार हो गई।

स्वयं चैंपियन ने भी इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि नौ जून को सर्वसमाज की महापंचायत की जाएगी। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही कोई परमिशन ली गई है। दूसरी ओर महापंचायत की भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

राज्य की सीमाओं पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। महापंचायत को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

सांप्रदायिक कांड के जरिए हरीश रावत सरकार ने हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाया है। आत्मबल को पुन: जीवित करने के लिए नौ जून को सर्वसमाज की महापंचायत की जाएगी। हरीश रावत सरकार अंग्रेज की तरह कार्य कर रही है इसलिए जिस प्रकार महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह के लिए अंग्रेजों का कानून तोड़ा था उसी प्रकार हम भी धारा-144 का उल्लंघन करेंगे। महापंचायत में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।
- कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व ‌विधायक खानपुर

सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती

pranav singh champion call for mahapanchayat in roorkee
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : file photo

पुलिस प्रशासन ने बताया कि नौ जून को होने वाली महापंचायत की जानकारी मिली है। इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी ने महापंचायत के लिए पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मांगी है, लेकिन सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

इसके तहत पुलिस बल के अलावा आरएएफ की दो बटालियन, आईटीबीपी की एक बटालियन और पीएसी की चार बटालियन लगाई गई है। फोर्स को सेक्टर में बांटकर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही चिह्नित होने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

महापंचायत के स्थान को लेकर असमंजस
भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन और उनके समर्थकों की ओर से महापंचायत का ऐलान किए जाने के बाद भी जगह को लेकर असमंजस बरकरार है।

चैंपियन के अनुसार महल में ही महापंचायत की जाएगी, जबकि पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार खानपुर विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धनपुर और लक्सर के बीच स्थित गांव में महापंचायत की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed