{"_id":"752701082b21c94aa8aedadbb0acc31b","slug":"pranav-says-khanduri-injured-by-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले चैंपियन, गोली से नहीं पटाखे से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले चैंपियन, गोली से नहीं पटाखे से हुआ घायल
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 18 Sep 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कृषि मंत्री हरक सिंह के आवास पर आयोजित वीवीआईपी भोज के दौरान गोलियां चलने से घायल हुए विवेकानंद खंडूरी मसले पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सफाई दी है।
विज्ञापन
खानपुर विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पार्टी में उनकी तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई।
विज्ञापन
चैपिंयन ने कहा कि जब वो पार्टी में पहुंचे तो पटाखे छूट रहे थे। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि हो सकता है कि इससे ही विवेकानंद खंडूरी को चोट पहुंची हो। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी उन्हें बदनाम करना चाहती है।
विज्ञापन
लक्सर तहसील के ढाढेकी गांव में आपदा राहत के चेक वितरण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि मंगलवार की शाम को उनकी विधानसभा क्षेत्र के काफी लोग उनसे मिलने आए थे।
पटाखे से पैर में चोट
इसलिए वह काफी देर से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पार्टी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी में पहुंचे तो उस समय वहां पटाखे फूटने की आवाज सुनाई दी।
साथ ही चैंपियन ने गोली चलाने की बात से इंकार करते हुए कहा कि पटाखे से ही विवेकानंद खंडूरी के पैर में चोट लगी है। साथ ही जोडा़ कि मैने जैसे ही विवेकानंद खंडूरी को लहूलूहान देखा तो उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर सीएमआई अस्पताल ले गया।
विपक्षी दल की साजिश
चैंपियन ने कहा कि कांग्रेस के दूसरे कार्यकर्ता रविंद्र सैनी ने एसएसपी हरिद्वार को शपथपत्र दिया है कि उनपर चैंपियन ने कोई गोली नहीं चलाई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल उन्हें बदनाम करना चाहते हैं।
कांग्रेस और उनकी लोकप्रियता से विपक्षी दल परेशान है। उन्होंने साफ किया कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
बध से बदनाम बुरा
विधायक प्रणव कुंवर सिंह चैंपियन ने कहा कि ऐसे बदनाम से बध भला है। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि आए दिन इस तरह के आरोप क्यों लग रहे हैं तो चैंपियन बोले कि बध से बदनाम बुरा।
आए दिन आरोप लगाकर मुझे बदनाम किया जा रहा है। लेकिन मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता मुझे अच्छी तरह से जानती है। मै जनता का आदमी हूं और जनता के लिए ही काम करता हूं।