फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pranab champion will soon take action

चैंपियन ने किया सरेंडर, जमानत भी मिली

Sat, 21 Sep 2013 12:42 AM IST
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Sep 2013 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pranab champion will soon take action

पिछले कई दिनों से मंत्री हरक सिंह रावत के आवास में हुए गोलीकांड मसले पर पुलिस को छकाते आ रहे कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन ने गढ़ी कैंट थाने में सरेंडर कर दिया है, जहां से उन्हें तत्काल जमानत भी मिल गई है।

विज्ञापन


कुवंर प्रणव सिंह चैंपियन के मामले में चौतरफा विरोध झेल कर चुप्पी साधे बैठी सरकार ने अब राहत की सांस ले ली लेकिन विरोधियों को अब नए सवाल भी मिल गए हैं।
विज्ञापन


कुंजवाल ने खोला था राज
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही इस मसले पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार की मुश्किलें बढ़ाने के साथ ही पुलिस का काम आसान कर दिया।

शुक्रवार को उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि फायरिंग करने वाला शख्स खानपुर विधायक प्रणव चैंपियन था। वे भी इस फायरिंग में बाल-बाल बचे। लेकिन दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, विधायक चैपिंयन की 'गोली' का मामूली निशाना

कुंजवाल के इकबालिया बयान के बाद सरकार पर चैंपियन के विरुद्ध कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा था। सूत्रों की माने तो इसी दबाव में प्रणव चैंपियन ने गढ़ी कैंट थाने में सरेंडर किया जहां से उन्हें जमानत भी मिल गई है।

पुलिस का काम हुआ आसान
कुंजवाल का बयान आने के बाद जिला पुलिस का भी काम आसान हो गया था। राजनीतिक दबाव के चलते अभी तक पुलिस इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ही लीपापोती करती रही थी।

पढ़ें, ...इसका मतलब झूठ बोल रहे हैं 'चैंपियन'


गेट पर ही किया फायर
अब जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने खुद स्वीकार किया कि गोली कांग्रेस के खानपुर से विधायक प्रणव चैंपियन ने चलाई तो चैंपियन ने भी सरेंडर करने में ही अपनी भलाई समझी।

विधानसभा में मीडिया से बातचीत में कुंजवाल ने कहा था कि डिनर पार्टी में पहुंचने के साथ ही चैंपियन ने पहले प्रवेश द्वार पर ही दो फायर झोंके थे।

बाद में पंडाल में पहुंचने पर फायर किया। उसी दौरान एक गोली नीचे की ओर चली, जो उनके पास बैठे दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लग गई।

पढ़ें, बोले चैंपियन, गोली से नहीं पटाखे से हुआ घायल

बाल-बाल बचे कुंजवाल
वे इस घटना में बाल-बाल बच गए। उनके साथ ही कई मंत्री और विधायक इस डिनर पार्टी में मौजूद थे। उन्होंने चिंता जताई कि किसी भी जनप्रतिनिधि का इस तरह का चरित्र शर्मनाक है।

ऐसे कृत्यों से न सिर्फ सरकार की बल्कि प्रदेश की छवि भी प्रभावित होती है। सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल

जल्द होगी कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष का बयान आने के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी कहा कि सरकार जल्द ही इस पर कोई निर्णय ले लेगी।

उन्होंने दोहराया कि पुलिस अपना काम कर रही है और कानून से बड़ा कोई नहीं है। बहुगुणा ने कहा कि संबंधित प्रकरण में विपक्ष द्वारा की जा रही न्यायिक जांच की मांग उचित नहीं है।

सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। कल तक कोई कार्रवाई हो जाएगी, लेकिन कुवंर ने खुद ही मामले में सरेंडर कर सरकार की मुश्किलें थोड़ी कम कर दी हैं।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed