फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prakash Pandey is in serious condition

देहरादून: जनता मिलन कार्यक्रम में जहर खाकर आने वाले व्यापारी की हालत नाजुक

Sun, 07 Jan 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jan 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Prakash Pandey is in serious condition
Prakash Pandey

जनता मिलन कार्यक्रम में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने जहर खाकर आने वाले व्यापारी प्रकाश पांडेय की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रकाश को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत उनका हाल-चाल जाना।

विज्ञापन


बता दें कि सरकारी पेमेंट न होने से क्षुब्ध ट्रांसपोर्टर ने शनिवार को जहर खा लिया और सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंच गया। उसने सुनवाई कर रहे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से कहा कि उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन


नोटबंदी और जीएसटी ने उसे बर्बाद कर दिया है। यह सुनते ही जनता मिलन कार्यक्रम में सनसनी फैल गई और भाजपाई सकते में आ गए। मंत्री की गाड़ी से भाजपा नेताओं ने आनन-फानन में उसे दून हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मैक्स हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, उसे आईसीयू में रखा गया है। दूसरी तरफ, दून हॉस्पिटल प्रशासन ने जहर की पुष्टि नहीं की है। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि पीड़ित के ब्लड सैंपल लेकर उसे फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे जनता मिलन कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम शुरू हुए आधा घंटा भी नहीं गुजरा था, कि काठगोदाम-हल्द्वानी निवासी ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय हाथ में ज्ञापन लेकर वहां पहुंचेा। उन्होंने रोना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बताया कि वह सिद्धिविनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के  मालिक हैं। इस बीच, उन्होंने मंत्री की टेबल पर कुछ पाउच-रैपर रखकर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। यह सुनते ही वहां सनसनी फैल गई।

मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रकाश को तुरंत  हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स और अन्य लोग उसे लेकर तुरंत दून हॉस्पिटल पहुंच  गए। इस दौरान, प्रकाश ने कई बार उल्टियां कीं और उनका बीपी लो हो गया। आईसीयू में उनका उपचार किया गया। बाद में उनकी हालत को देखते हुए उन्हें  मैक्स हॉस्पिटल भर्ती करा दिया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट ने मैक्स हॉस्पिटल में पांडेय से मुलाकात के बाद दावा किया कि उनकी हालत ठीक है।


हालांकि पूर्व विधायक राजकुमार का कहना है कि पांडेय की हालत गंभीर है।  दूसरी तरफ, कुमाऊं से प्रकाश पांडेय के रिश्तेदारों और परिचितों के दून के लिए रवाना होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से पांडेय जागेश्वर-अल्मोड़ा का रहने वाले हैं। काठगोदाम-हल्द्वानी में उसका अपना घर है। पत्नी और दो बच्चे हैं। इधर, पांडेय को हॉस्पिटल ले जाने वाले भाजपा नेता शादाब शम्स के अनुसार, प्रकाश पांडेय का ये भी कहना है कि मंत्री के सामने आने से पौन घंटा पहले उन्होंने जहर खाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed