फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradhan mantri fasal bima yojana last date

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 31 दिसंबर तक ही होगा बीमा

Sun, 20 Nov 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Nov 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
pradhan mantri fasal bima yojana last date
फसल - फोटो : demo pic

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसंबर तक ही रबी में बीमा किया जाएगा। बैंकों, सहकारी संस्थाओं से साल के अंतिम दिन तक कर्ज लेने वाले ही बीमित किए जाएंगे। यह शर्त गेहूं और मसूर दोनों फसलों पर लागू होगी। दूसरी ओर इस तिथि के बाद किसानों को इन संस्थाओं से फसल संबंधी कर्ज भी नहीं मिल पाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड के सभी जिलों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं के लिए बीमा की सुविधा सभी किसानों को दी जा रही है। पौड़ी और पिथौरागढ़ के किसानों को मसूर की फसल के लिए भी बीमा का लाभ मिलेगा। प्रदेश में मसूर की फसल को इसी साल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चयनित किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस बार दोनों मंडलों के एक-एक जिलों को शामिल किया गया है पर अगले साल कुछ और जिले बढ़ाए जाएंगे। इस साल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई है। इसके बाद स्वैच्छिक रूप से बीमा कराने वाले गैर ऋणी किसानों को भी इसमें शामिल नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि फसल बीमा नहीं हो सकेगा इसलिए किसानों को इन संस्थाओं से कर्ज भी नहीं मिल पाएगा। इसका कारण यह है कि फसल के लिए कर्ज मंजूर होने के साथ-साथ बीमा कराना अनिवार्य होता है।


इस संबंध में पूरे प्रदेश के किसानों को फसल बीमा कराने वाली सरकारी क्षेत्र की कंपनी एग्रीकल्चर कंपनी ऑफ इंडिया (एआईसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. एस. प्रसाद ने बताया कि बैंक व सहकारी संस्थाएं 31 दिसंबर तक ही किसानों को शामिल करेंगी। इसका कारण यह है कि उनको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों के प्रस्तावपत्र व बीमा शुल्क की धनराशि 15 जनवरी तक एआईसी के पास जमा करवाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed