{"_id":"84e21d9dadf6fad1d8510d96bbfbaf0d","slug":"pradeep-sangwan-molestation-case-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप सांगवान को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप सांगवान को नहीं मिली जमानत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपी प्रदीप सांगवान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला जज के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी जिसे जज ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
जज ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आप निचली अदालत में जाकर सरेंडर करें या वहीं जमानत के लिए याचिका दायर करें। जिला जज ने सुप्रीम कोर्ट की बात दोहराते हुए कहा कि सांगवान को जमानत के लिए निचली अदालत जाना चाहिए।
इससे पहले सांगवान के साले अजय मान के दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुर्की की कार्रवाई कर ली।
विज्ञापन
मान पर साक्ष्य मिटाने और युवती से सौदेबाजी करने का आरोप है। पुलिस ने उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है।
दुराचार और अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप
दून के सहस्त्रधारा स्थित ज्वायलैंड वाटर पार्क के मालिक सोनीपत निवासी प्रदीप सांगवान पर बिजनौर निवासी युवती से दुराचार और अश्लील क्लिपिंग बनाने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोप है कि दिल्ली निवासी सांगवान के साले अजय मान ने जीजा को बचाने के लिए युवती से सौदा कर मामला मैनेज करने की कोशिश की। पुलिस ने 13 मई को युवती की गिरफ्तारी के साथ अजय मान को भी आरोपी बनाया था। कुछ दिन पूर्व कुर्की का आदेश जारी करवा लिया गया था।
दो दिन पूर्व पुलिस मान के घर पर ताला लटके होने पर लौट आई थी। मंगलवार को मकान खुला मिला तो पुलिस ने दिल्ली की साबाद डेरी थाना पुलिस की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की। डीजीपी बीएस सिद्धू ने बताया कि कुर्की का सामान साबाद डेरी थाने में जमा कराया गया है। कहा कि मान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रहेंगे।