फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradeep sangwan molestation case

पीड़िता कर रही थी कांग्रेसी नेता को ब्लैकमेल

Wed, 14 May 2014 01:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 May 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
pradeep sangwan molestation case

सोनीपत के पूर्व सांसद के पुत्र और कांग्रेस नेता प्रदीप सांगवान पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


प्रदीप सांगवान यौन उत्पीड़न मामला भी जेपी जोशी प्रकरण की दिशा में जाता दिख रहा है। इस मामले में भी पुलिस ने पीड़ित युवती को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुलह के नाम पर पीड़ित युवती ने आरोपी प्रदीप सांगवान से लाखों रुपये लिए थे। युवती ने इसी रकम से बंजारावाला में आलीशान मकान के साथ पूरा साजोसामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि युवती के घर से छह लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। फोन टैपिंग की मदद से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के एक साथी के साथ सोनीपत के पूर्व सांसद स्वर्गीय किशन सिंह सांगवान के बेटे और जॉयलैंड के मालिक प्रदीप सांगवान की भी तलाश की जा रही है।

कॉल रिकार्ड और फोन टैपिंग से डील की पुष्टि

pradeep sangwan molestation case

पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने रेप पीड़िता की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि इसी डील के बाद युवती ने अदालत में दोबारा बयान दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

इस संबंध में एसआईटी को मिली सूचनाओं के बाद छानबीन की गई। मोबाइल कॉल रिकार्ड और फोन टैपिंग से इस डील की पुष्टि हुई। फोन पर एक परिचित से बातचीत में पीड़ित युवती ने कैश मिलने और मकान खरीदने की बात का जिक्र किया था।

मोबाइल लोकेशन से पता चला कि पीड़िता दस दिन से बंजारावाला इलाके में है। वारंट के आधार पर बंजारावाला में घर की तलाशी ली गई तो करीब छह लाख रुपए बरामद हुए।

मकान की कीमत करीब 35 लाख रुपए

pradeep sangwan molestation case

युवती ने दो मई को 17 लाख रुपए में इस मकान की रजिस्ट्री कराई थी। मकान के लिए सामान भी कुछ ही दिन पहले खरीदा था। हालांकि, मकान की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता का साथी तराई क्षेत्र का रहने वाला है, उसकी तलाश में टीम गई है।

धारा 201 का इजाफा
डीजीपी ने बताया कि रेप केस मामले में आरोपी प्रदीप सांगवान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 201 भी जोड़ दी गई है। क्योंकि उसने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है।

सांगवान की तलाश में पुलिस टीम पंजाब और हरियाणा में डेरा डाले हुए है।

रिपोर्ट और बैनामे में नाम अलग
रेप के स और मकान के बैनामे में पीड़िता का नाम अलग-अलग पाया गया है, लेकिन फोटो से वह पहचान ली गई।

डीजीपी के अनुसार मुकदमे में पीड़िता ने अपने घर के नाम से रिपोर्ट कराई है, जबकि मकान का बैनामा शैक्षिक प्रमाण पत्रों में दर्ज नाम से कराया है।

सांगवान महिला कर्मचारी ने लगाए आरोप

pradeep sangwan molestation case

दून पुलिस ने यौन शोषण के मामले में आरोपी सोनीपत के पूर्व सांसद के बेटे प्रदीप सांगवान के आवास पर शनिवार को कुर्की नोटिस तामील करा लिया।

सहस्त्रधारा जॉयलैंड वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान के खिलाफ बिजनौर निवासी महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और अश्लील वीडियो फुटेज बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता द्वारा 164 के बयान दर्ज कराने के बाद मामले की जांच पुलिस से एसआईटी को दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed