फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pradeep sangwan molestation case

मामला दबाने के चक्कर में फंस गया नेताजी का साला

Thu, 15 May 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 May 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
pradeep sangwan molestation case
यौन शोषण की पीड़िता और उसके दोस्त की बातचीत में जिस अजय का नाम बार-बार आया है, वह आरोपी प्रदीप सांगवान का साला है।
विज्ञापन


जीजा को बचाने के लिए उसने ही युवती के साथ पूरी डील की। युवती को नकदी भी अजय ने ही मुहैया कराई। अब पुलिस उस पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

अब तक हुई 45 लाख की पुष्टि

pradeep sangwan molestation case

सोनीपत के पूर्व सांसद किशन चंद सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान के यौन शोषण प्रकरण में रोज नए मोड़ आ रहे हैं। फोन टैपिंग में जिस अजय का नाम आया था, उसका पूरा नाम अजय मान है।

वह प्रदीप का साला है। बताया जा रहा है कि जीजा को ‘संकट’ से उबारने के लिए डील की जिम्मेदारी अजय को दी गई थी। डीजीपी बीएस सिद्धू ने इसकी पुष्टि की।

एसआईटी की अब तक की जांच में डील में युवती को 45 लाख रुपए दिए जाने की पुष्टि हुई है। इसमें से नौ लाख रुपए कैश दिए गए, जबकि 36 लाख रुपए का मकान खरीदकर दिया गया। जांच में यह रकम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

36 लाख का मकान 17 लाख में दिखाया

pradeep sangwan molestation case

बंजारावाला में जो मकान युवती ने खरीदा, उसकी असल कीमत 36 लाख है। लेकिन स्टांप शुल्क से बचने के लिए कीमत 17 लाख रुपए दिखाई गई।

पुलिस ने पहले बैनामा कराने वाली महिला मीनाक्षी बिष्ट से बात की, लेकिन उन्होंने पति को जानकारी होने की बात कही।

दिल्ली में मौजूद बिष्ट के पति ने भी कीमत 17 लाख बताई, लेकिन कमीशन लेने वाले प्रापर्टी डीलर ने पूरा सच उगल दिया।

प्रापर्टी डीलर की वीडियोग्राफी
एसआईटी ने प्रापर्टी डीलर से पूछताछ की वीडियोग्राफी कराई है, ताकि बाद में वह मुकर न सके। वीडियोग्राफी में मकान खरीदने की रकम के साथ कमीशन का भी उल्लेख है।

विज्ञापन

आयकर विभाग करेगा जांच

pradeep sangwan molestation case

45 लाख रुपए के मामले में पुलिस की तरफ से आयकर विभाग को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। अजय मान के पास यह रकम कहां से आई, इसकी जांच विभाग करेगा।

इसके अलावा स्टांप चोरी कर मकान की बिक्री के 19 लाख रुपए छिपाने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी रिपोर्ट दी गई है। आने वाले दिनों में उनकी मुसीबत भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed