{"_id":"6aa3fe8d27b95a76d0061dda","slug":"power-will-be-out-for-seven-hours-today-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-136220-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में आज सात घंटे बिजली रहेगी गुल, कई इलाकों में आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में आज सात घंटे बिजली रहेगी गुल, कई इलाकों में आपूर्ति ठप
विज्ञापन
- शहर के मुख्य बाजार से अस्पताल रोड और मंडी क्षेत्र तक असर, मरम्मत कार्य के चलते लिया गया शटडाउन
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विद्युत वितरण उपखंड विकासनगर से जुड़े शहरी क्षेत्रों में शनिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक निर्धारित शटडाउन की सूचना जारी की गई है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत वितरण उपखंड विकासनगर के विभिन्न फीडरों पर 11 केवी के बेयर कंडक्टर को एएसीसी कंडक्टर में बदलने और डीटीआर मीटरों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम की ओर से उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की गई है।
शटडाउन का असर विकासनगर उपखंड से संचालित टाउन और नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा। इनमें शहर का मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड, मंडी क्षेत्र समेत आसपास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। लंबे समय तक आपूर्ति बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और फीडरों से संबंधित जरूरी कार्यों के लिए शटडाउन लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत और बदलने के सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।