{"_id":"58f9e4d74f1c1be6398b488b","slug":"power-cut-problem-in-ghurkatal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से अंधेरे में घुरकाटल के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से अंधेरे में घुरकाटल के ग्रामीण
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Apr 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर प्रखंड के ग्राम सभा घुरकाटल के बाशिंदे दो सप्ताह से अंधेरे में हैं। गांव में विद्युत आपूर्ति सप्लाई ठप होने से रात होते ही ग्रामीण घरों के अंदर कैद होने को मजबूर हैं। मामला संज्ञान में होने के बावजूद ऊर्जा विभाग कोटद्वार ग्रामीणों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक भारत सिंह रावत, नरेश रावत और संजय ने बताया कि घुरकाटल गांव में करीब तीस परिवार रहते हैं। छह अप्रैल से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार स्थानीय अवर अभियंता से इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभागीय अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पार्क क्षेत्र से सटे होने के कारण आसपास क्षेत्र में जंगली जानवरों की दहशत बनी हुई है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ऊर्जा विभाग कोटद्वार के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने इस ओर अनभिज्ञता जताते हुए जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की बात की है।
विज्ञापन