फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   power cut in uttarakhand due to fault in transmission.

जटकारा-जयपुर लाइन ने उड़ाई उत्तराखंड की बिजली

Fri, 27 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
power cut in uttarakhand due to fault in transmission.
बिजली संकट

जटकारा (मध्य प्रदेश) और जयपुर ट्रांसमिशन लाइन में गड़बड़ी की वजह से उत्तराखंड में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। नार्दर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद राज्य में भी लगभग दो घंटे विद्युत आपूर्ति रोकनी पड़ी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर भेवानी-जटकारा से जयपुर लाइन में खराबी आने से व्यवधान उत्पन्न हो गया। इससे उत्तर भारत की विभिन्न ट्रांसमिशन लाइन पर लोड बढ़ने लगा। नार्दर्न ग्रिड पर खतरा बढ़ने के बाद एनआरएलडीसी ने आनन-फानन में ट्रांसमिशन लाइनों पर लोड कम करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टाटा पॉवर से मिल रही अतिरिक्त बिजली
ग्रिड की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनआरएलडीसी ने उत्तर भारत के सभी राज्यों को तत्काल लोड कम करने का संदेश प्रसारित किया। इसके बाद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन ने भी लोड खींचना कम कर दिया। इस वजह से राज्य के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग दो घंटे की विद्युत कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी दोपहर के वक्त बिजली की आंखमिचौली चलती रही। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि मई माह के लिए टेंडर के जरिये टाटा पॉवर से 75 मेगावाट बिजली रोजाना मिल रही है। प्रदेश में विद्युत कटौती कम करने के उद्देश्य से कारपोरेशन ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से शुक्रवार के लिए 35 लाख यूनिट बिजली की खरीद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed