{"_id":"324947973cae788cbd608723017f9453","slug":"power-cut-in-garhwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी ने गुल की आधे उत्तराखंड की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ने गुल की आधे उत्तराखंड की बत्ती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में लिए गए आपात शटडाउन ने पूरे गढ़वाल मंडल में बत्ती गुल कर दी। शनिवार को पहले तो ऊर्जा निगम को वजह पता करने में ही समय लगा।
विज्ञापन
इसके बाद वैकल्पिक लाइन से विद्युत आपूर्ति सुचारु कर करीब दो घंटे बाद बिजली बहाल की जा सकी। इस बीच ओवरलोडिंग के चलते प्रदेशभर में अलग-अलग जगह डेढ़ से तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई। शनिवार दोपहर 12:30 बजे गढ़वाल (पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली) के बड़े हिस्से में अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड के स्तर पर कटौती की कोई वजह न होने से ऊर्जा निगम अधिकारी भी सकते में आ गए। छानबीन की गई तो पता चला कि उत्तर प्रदेश ने नारा-रुड़की लाइन पर आपात शटडाउन लिया है। इसके बाद ऊर्जा निगम ने इस लाइन पर आने वाली बिजली को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से बात कर मुजफ्फरनगर-पुहाना लाइन पर डलवाया।
विज्ञापन
इससे गढ़वाल में तो करीब दो घंटे बाद बिजली सुचारु हो गई, लेकिन हरिद्वार और देहरादून में लोड बढ़ गया। इसके चलते हरिद्वार, ऋषिकेश और दून में दिनभर ट्रिपिंग (तारों में अचानक फाल्ट) से बिजली दिनभर आती-जाती रही।
शाम पांच बजे तक ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे और प्रदेश के छोटे शहरों में डेढ़ घंटे की बिजली कटौती हुई।
माजरा और बिंदाल फीडर में दिक्कत
लोड बढ़ने से लालतप्पड़ और ऋषिकेश-माजरा लाइन में भी शनिवार को ट्रिपिंग हुई। दोनों लाइनों से दून शहर और आसपास के गांवों में आपूर्ति होती है।
ट्रिपिंग होने से माजरा, आईएसबीटी, निरंजनपुर, कारगी, देहराखास, बंजारावाला, बंगाली कोठी, चांचक, चकशाह नगर, नेहरू कॉलोनी, रिस्पना नगर, बिंदाल पुल, चकराता रोड, घंटाघर, राजपुर रोड आदि क्षेत्रों में बिजली आती-जाती रही।
यूपी द्वारा लिया शटडाउन शाम तक चला। ऊर्जा निगम और पिटकुल द्वारा तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने से कम समय में विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई।
- मधुसूदन, प्रवक्ता ऊर्जा निगम