{"_id":"53e41bdf55dd0e421aa6f5a760384d21","slug":"power-cut-from-five-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से अंधेर में पांच हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से अंधेर में पांच हजार की आबादी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
Updated Mon, 14 Dec 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम की हीलाहवाली त्यूनी में सिलगांव खत के 12 गांव के बाशिदों पर भारी पड़ रही है। यहां पांच दिन से लाइट नहीं है।
विज्ञापन
लोगों को खासा दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। विभागीय सुस्ती का आलम यह है कि पांच दिन बाद भी कर्मचारी लाइन में आए फॉल्ट को नहीं ढूंढ सके हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह से की है।
पांच दिन पूर्व लाइन में फॉल्ट आ गया। तब से कथियान, डांगुठा, भटू, फनार, ऐठाड़, छजाड़, ओभराशेर, भटाड़, डेरनाड़, ओगेंडी समेत 12 गांवों में लाइट नहीं है। करीब पांच हजार की आबादी को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शाम ढलते ही गांव में अंधेरा पसरा जाता है। लोगों को रोशनी के लिए लाइट और जोक्टी का सहारा लेना पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। विरेंद्र शर्मा, धर्म सिंह, बबलू, रतन सिंह का कहना है कि पहाड़ी दिवाली का त्योहार भी अंधेरे में ही गुजरा।
विज्ञापन
बिजली ने त्योहार का उल्लास कम कर दिया। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि फॉल्ट माइनर होने के कारण अभी तक नहीं मिल सका है। लाइनमैन लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। तेजी से बिजली बहाली का प्रयास किया जा रहा है।