{"_id":"430a49723774ecae61b02aba841acf68","slug":"power-cut-due-to-rain-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात गरज संग हुई बौछार से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात गरज संग हुई बौछार से बिजली गुल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 May 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
पारे से जूझते दूनवासियों को गुरुवार देर रात राहत तो मिली, लेकिन अचानक गरज के साथ रात को शुरू हुई बारिश से लोग जहां के तहां थम गए।
विज्ञापन
इस दौरान बार-बार बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों को परेशानी किया। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग वक्त बिजली गायब रही। इसके अलावा मोबाइल फोन कनेक्शन भी दिक्कत देता रहा। पारे से जूझते दूनवासियों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिल सकती है।
इसके साथ ही हरिद्वार में देर रात चली आंधी से जीवन अस्त व्यस्त हो गया। यहां शहर से लेकर देहात तक गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह खबर लिखे जाने तक लाइट गुल रही। कई जगह पेड़ गिरने से आने-जाने वाले लोगों को परेशान हुई। उधर, रुद्रप्रयाग में भी रात को गरज के साथ बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
दून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कहीं-कहीं विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की वर्षा के साथ ही बर्फ पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर एक से लेकर 5 सेंटीमीटर तक बर्फ पड़ सकती है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राजधानी के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।