फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power cut

...तो पूरे हफ्ते परेशान करेगी बिजली

Mon, 14 Apr 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Apr 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
power cut

कभी लोकल फाल्ट तो कभी पेड़ों की कटाई-छंटाई के नाम पर शहर में लगातार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।

विज्ञापन


एक से छह घंटे तक रहेगी कटौती
रविवार को दून के कई क्षेत्रों में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के अनुसार मेंटेनेंस के तहत एक सप्ताह तक बिजली कटौती जारी रहेगी। कटौती एक से छह घंटे तक रहेगी।

ऊर्जा निगम ने रविवार से बिजली के खंभों और तारों से लगते पेड़ों की छंटाई के साथ ही अन्य तकनीकी काम शुरू कर दिया है। इसी वजह से रविवार को निरंजनपुर, माजरा, शिमला बाइपास में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन


इसके अलावा कई क्षेत्रों में लोगों को अघोषित कटौती भी झेलनी पड़ी। रविवार को वसंत विहार, इंद्रानगर, गढ़ी, राजपुर रोड, रायपुर, नवादा, दीपनगर और नेहरू कालोनी आदि क्षेत्रों में दोपहर के वक्त एक से दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड (दक्षिण) के अधिशासी अभियंता रवि रजोरा ने बताया कि अगले एक सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी।

यहां रहेगी बिजली कटौती
14 अप्रैल : वसंत विहार, इंद्रानगर में सुबह नौ से एक बजे तक। पंडितवाड़ी में दोपहर दो से चार बजे तक।
15 अप्रैल : इंद्रानगर में सुबह नौ से एक बजे तक और सीमाद्वार क्षेत्र में दोपहर दो से चार बजे तक। सुभाषनगर में सुबह 10 बजे से दुपहर एक बजे तक। कारगी, बंजारावाला, देहराखास में सुबह नौ से दो बजे तक।

16 अप्रैल : कौलागढ़, वसंत विहार, पंडितवाड़ी में दोपहर दो से चार बजे तक।
17 अप्रैल : इंदिरानगर, बंजारावाला, क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में सुबह नौ से दुपहर एक बजे तक।
18 अप्रैल : पंडितवाड़ी में सुबह नौ से दुपहर एक बजे तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed