फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power crisis in uttarakhand.

ठंड की वजह से उत्तराखंड में आया बड़ा बिजली संकट

Sun, 22 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
power crisis in uttarakhand.

जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है उसी के साथ ही उत्तराखंड में बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। सूबे के जल विद्युत गृहों में कुल मिलाकर 5.67 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जबकि बिजली की मांग 33.40 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


राज्य के विद्युत गृहों, केंद्रीय सेक्टर व अन्य स्रोतों से कुल मिलाकर 32.91 यूनिट बिजली मिल रही है। राज्य में बिजली संकट न गहराने पाए, इसके लिए यूपीसीएल हरियाणा पावर कारपोरेशन और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीद रहा है।  
विज्ञापन


यूपीसीएल ने शुरू की कटौती
दूसरी ओर ठंड में गहराते बिजली संकट के मद्देनजर नार्दर्न रीजन लो डिस्पैच सेंटर (एनआरएलडीसी) ने राज्यों से लोड कम करने को कहा है। बिजली की कमी के चलते यूपीसीएल की ओर से बिजली कटौती भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल के आला अधिकारियों के निर्देश पर ऊधमसिंहनगर में दो घंटे की बिजली कटौती की गई। चीला जल विद्युत गृह बंद होने के कारण कोटद्वार व ऋषिकेश में एक एक घंटे की कटौती की गई।

यूपीसीएल अधिकारियों ने बताया कि बिजली का संकट न हो, इसके लिए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज समेत अन्य स्रोतों से बिजली खरीद की जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed