फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   postal department will give scholarship to students

डाक टिकट के शौकीन छात्र-छात्राओं को विभाग देगा छात्रवृत्ति

Thu, 25 Oct 2018 11:30 AM IST
चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर
चयन राजपूत, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
postal department will give scholarship to students
scholarship - फोटो : अमर उजाला

फिलैटली यानी डाक टिकटों का संग्रह करने वाले छात्र-छात्राओं को डाक विभाग छात्रवृत्ति दे रहा है। इसके लिए नैनीताल जिले से 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है, जबकि ऊधमसिंह नगर के छात्र-छात्राएं सरकार की इस सुविधा का लाभ नहीं उठा रहे हैं। इसमें परीक्षा के बाद चयनित बच्चों को सालाना छह हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


डाक विभाग मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा छह से लेकर नवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ति देगा। योजना के तहत डाक-टिकट संग्रह करने और डाक टिकटों पर शोध करने वाले मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। डाक निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जिले से अभी तक किसी भी विद्यार्थी ने इस योजना के लिए आवेदन जमा नहीं किए हैं, लेकिन नैनीताल जिले में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। डाक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी क्षेत्र के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को दीनदयाल स्पर्श योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों के आवेदन आने के बाद विभाग परीक्षा आयोजित करेगा। आवेदन के लिए विद्यार्थी को अंतिम परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा ग्रेड प्वांइट लाने होंगे। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक या डाकघर बचत बैंक की कोर बैंकिंग सुविधा वाली शाखा में अभिभावकों के साथ एक संयुक्त खाता खुलवाना होगा। चयनित विद्यार्थी को हर तीन माह में 1500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फिलैटली योजना
फिलैटली को शौक के रूप में जारी रखने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियां प्रदान की जानी हैं। प्रत्येक डाक परिमंडल, कक्षा छह से लेकर कक्षा नौ तक के दस-दस विद्यार्थियों को, अधिकतम 40, छात्रवृत्तियां प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति की राशि, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से नौ तक के नियमित विद्यार्थियों को तिमाही आधार पर वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed