{"_id":"c97c3da4a938dc2077209d3f7381d580","slug":"post-office-employee-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"...डाक सेवक बहिष्कार करेंगे राहुल की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...डाक सेवक बहिष्कार करेंगे राहुल की रैली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक सेवकों ने चेतावनी दी है कि अगर शनिवार तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह 23 फरवरी रविवार को परेड ग्राउंड में होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
जारी है हड़ताल
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल की वजह से राजधानी समेत प्रदेश भर में डाक छंट और बंट नहीं रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खास तौर पर व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
उधर, अखिल भारतीय डाक सेवक संघ की दून शाखा के कर्मियों ने प्रदर्शन कर जुलूस निकाला।
जुलूस जीपीओ से गांधी पार्क पहुंच यहां से वापस घंटाघर होते हुए पुन: जीपीओ पहुंचकर संपन्न हुआ।
आवाज उठाने वालों में राजा राम पांडे, आनंद सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, सुभाष पंवार, गोपाल सिंह पंवार, जयप्रकाश कोठारी, आशीष कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन