{"_id":"db0b2bfac323306aeb5e9343123ce1c5","slug":"post-office-employee-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"न मनीऑर्डर बुक होंगे, न जमा होंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न मनीऑर्डर बुक होंगे, न जमा होंगे फॉर्म
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 12 Feb 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग में न दो दिन चिट्ठियां बंटेंगी, न मनीआर्डर बुक होंगे और न ही फार्म जमा होंगे। बैंकों के बाद अब 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
बुधवार से जा रहे हड़ताल पर
डाक विभाग के कर्मी बुधवार से दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर उन्होंने यह कदम उठाया है।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
विज्ञापन
एमटीएस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार के अनुसार पहले भी कई बार मांगों को लेकर आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
यह हैं मुख्य मांगें---
- अनुकंपा आधारित नियुक्ति पर सरकार की तरफ से लगाए प्रतिबंध को समाप्त किया जाए
- सभी खाली पदों को भरा जाए, जरूरत के आधार पर पदों का सृजन किया जाए
- सरकारी कामों में आउट सोर्सिंग, ठेकेदारी, प्राइवेटाइजेशन को समाप्त किया जाए
- दक्षता आधारित वेतन और उत्पादन आधारित बोनस की सीमा बढ़ाई जाए
- ओवर टाइम अलाउंस, नाइट् ड्यूटी अलाउंस, कपड़े की दरें संशोधित की जाएं
- सभी कर्मचारियों को पांच प्रमोशन आवश्यक रूप से दिए जाएं, पेंशन सुनिश्चित हो