पहाड़ पर फिर टूट सकता है बारिश का कहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले और प्रदेश के ऊंचाई वालों इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात का अनुमान है।
फिलहाल विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य आपात परिचालन केंद्र के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण प्रदेश में करीब 189 संपर्क, ग्रामीण और अन्य मुख्य मार्ग बंद हैं।
बुधवार के लिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बरसात का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बरसात हो सकती है हालांकि इसकी संभावना ज्यादा नहीं है। इसी स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
चारधाम यात्रा को लेकर पूछताछ शुरू
मौसम से राहत मिलने के बाद अब चार धाम यात्रा को लेकर भी पूछताछ शुरू हो गई है। आधिकारिक रूप से यात्रा 23 तक के लिए स्थगित है।
शासन के सूत्रों का कहना है कि यह बहुत कुछ जिलाधिकारियों के विवेक पर भी निर्भर करेगा। प्रदेश सरकार की ओर से 22 जुलाई तक ही यात्रा स्थगित की गई थी।
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने मौसम का मिजाज देखते हुए 23 तक यात्रा को स्थगित किया था। मौसम अगर साफ रहता है तो 23 के बाद फिर से यात्रियों को आगे जाने दिया जाएगा।