फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Portal ready for online registration of Ayurveda doctors waiting for time from CM for inauguration Uttarakhand

Dehradun: आयुर्वेद डॉक्टरों का ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल तैयार, उद्घाटन के लिए सीएम से समय का इंतजार

Mon, 03 Jul 2023 01:05 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Jul 2023 01:05 PM IST
सार

इंटर्नशिप पूरी करने के बाद डॉक्टरों का स्थायी पंजीकरण होता है। अभी तक पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती है। ऑफलाइन में फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के पंजीकरण का मामला सामने आने बाद परिषद ने ऑनलाइन पंजीकरण करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Portal ready for online registration of Ayurveda doctors waiting for time from CM for inauguration Uttarakhand
ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : demo pic

विस्तार

आयुर्वेद डॉक्टरों का ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद ने पोर्टल तैयार कर लिया है। परिषद को पोर्टल का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय मिलने का इंतजार है। पोर्टल के शुरू होने के बाद पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इससे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण पर रोक लगेगी।

विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि परिषद के माध्यम से बीएएमएस, बीएचएमएस कोर्स करने वाले डॉक्टरों का अस्थायी तौर पर इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण किया जाता है। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद डॉक्टरों का स्थायी पंजीकरण होता है।

विज्ञापन


अभी तक पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती है। ऑफलाइन में फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के पंजीकरण का मामला सामने आने बाद परिषद ने ऑनलाइन पंजीकरण करने का निर्णय लिया है। एक निजी फर्म के माध्यम से पोर्टल तैयार कर लिया है। इसके शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मौसम की सटीक जानकारी के लिए प्राइवेट एजेंसियों की सेवाएं लेगी सरकार, यहां पढ़िए पूरा प्लान

ऐसे होगी पंजीकरण की प्रक्रिया

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डॉक्टरों व इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए डिग्री, डिप्लोमा, बीएएमएस, बीएचएमएस कोर्स कराने वाले कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण वर्ष, इंटर्नशिप कराने वाले संस्थान का नाम समेत अन्य जानकारी देनी होगी। भारतीय चिकित्सा परिषद की ओर से इन दस्तावेजों का सत्यापन करने पर पंजीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed