{"_id":"31ae08460af64e77b6110ba3170fb782","slug":"pop-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओपी से पहले कमांडेंट ने दिया गुरुमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओपी से पहले कमांडेंट ने दिया गुरुमंत्र
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Dec 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को देहरादून स्थित आईएमए में कमांडेंट जनरल मानवेंद्र ने कैडेट्स को विभिन्न पहलुओं पर गुरुमंत्र दिए।
विज्ञापन
पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
कैडेट्स को कमांडेंट ने नसीहत दी कि बदलते समय के साथ घटते सामाजिक आर्थिक अंतर को भी समझना जरूरी है। जवान भी उसी इज्जत का हकदार है जिसकी अपेक्षा अफसर उनसे करते हैं।
विज्ञापन
सेना की चिंताएं बढ़ा दी
अफसरों और जवानों के बीच टकराव के मामलों ने सेना की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 133वें नियमित कोर्स के कैडेट्स से जनरल मानेंद्र सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग में समाजिक परिवेश बदला है।
विज्ञापन
पहले जो सामाजिक आर्थिक अंतर हुआ करता था, अब वह बेहद कम हो गया है। सेना में आने वाले जवान भी अब साधन संपन्न और जागरूक परिवारों से हैं।
ऐसे में भले ही वह जवान के तौर पर भर्ती हों, लेकिन पहले के मुकाबले अब उन्हें उसी मान-सम्मान की दरकार है जो सेना में आने से पहले उनकी समाज में है।
पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली
जनरल मानवेंद्र ने कहा कि सेना में अफसर बनकर अपनी रेजिमेंट में जाने के बाद इस बात का कड़ाई से अनुपालन करना होगा कि खुद आप उन्हीं में से एक हैं। रुतबे की धौंस, गुस्सा, उत्पीड़न, स्वार्थ और मनमानी जैसी बात नहीं होनी चाहिए।
जवान को सहयोगी और साथी मानें
बतौर अफसर जो जिम्मदारी मिली है, वह सैनिकों और जेसीओ के हितों के लिए है। न केवल सैनिकों बल्कि उनके परिवारों के प्रति भी इज्जत व स्नेह का भाव होना चाहिए।
अफसरों को अपने जवानों के अनुरूप ढलना होगा। जवान को सहयोगी और साथी मानने पर ही वह हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा होगा।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'
भविष्य के सैन्य अफसरों को अपने कर्म, कथन और व्यवहार में संयम और सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई। कमांडेंट ने कहा कि कोर्स के दौरान पाठ्यक्रम के साथ कई अन्य बदलावों के बीच कैडेट्स ने अथक प्रयास किए हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान कई मौके ऐसे आएंगे जिसमें अफसर को चरित्र, आचरण, समर्पण और सामर्थ्य के बूते खुद को खरा साबित करना होगा।