फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   poor will get cheap medicine in dehradun

खुशखबरीः गरीबों को मिल सकेगी सस्ती और अच्छी क्वालिटी की दवा

Sun, 18 Jun 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Jun 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
poor will get cheap medicine in dehradun
medicine

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने किया। जिलाधिकारी मुरुगेशन ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो। अधिकतर ब्रांडेड दवाइंया महंगी होने की वजह से आम मरीज इसे खरीद नही पाते है जिससे मरीजों की जिंदगी पर संकट खड़ा हो जाता है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों कोसस्ती दवाइयां मिले इसी को मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की स्थापना की जा रही है। ताकि उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां गरीबों को भी हासिल हो सके और वे अपना इलाज करा सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रेडक्त्रसस सोसाइटी की ओर से उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्रों पर इसी तरह के जन औषधि केंद्र खोले जाने की जरूरत है ताकि बड़ी आबादी को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीएस रावत ने कहा कि जिले में यह पांचवा जन औषधि केंद्र खोला गया है तथा भविष्य में भी अन्य केंद्र आवश्यकतानुसार खोले जाएंगे। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रास सोसाइटी , गैर सरकारी संगठनों तथा जिला स्तरीय सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जन औषधि केंद्रों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed