{"_id":"2ebd8b3fef4d3b611c13702a0fc9e7f6","slug":"polythene-bag-ban-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में शुक्रवार से पॉलीथिन बैग प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में शुक्रवार से पॉलीथिन बैग प्रतिबंधित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पॉलीथिन बैग शुक्रवार से पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएंगे।
विज्ञापन
पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
नगर निगम की ओर से व्यापारियों को दी गई मोहलत गुरुवार को खत्म हो गई। निगम अफसर कारोबार में पॉलीथिन इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के खिलाफ शुक्रवार से कार्रवाई शुरू कर देंगे।
मुख्य नगर अधिकारी हरक सिंह रावत ने कहा कि शहर के व्यापारियों को पूर्व में सूचना दे दी गई थी कि 17 जुलाई से वह पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दें।
विज्ञापन
समय सीमा गुरुवार को पूरी हो गई है। अब पॉलीथिन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार से जो भी व्यापारी कारोबार के लिए पॉलीथिन इस्तेमाल करता मिलेगा, उसके खिलाफ चालान और जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कागज या कपड़े के थैलों में दें सामान
एमएनए ने दुकानदार और दूसरे कारोबारियों से अपील की है कि कार्रवाई से बचने के लिए वे कागज या कपड़े के थैलों में ग्राहकों को सामान दें।
लोगों से भी अपील की कि वे खरीदारी को निकलें तो कपड़े के थैले घर से ले जाएं। नियत तिथि के बाद पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)