फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   polytechnic student slap police constable during Vehicle Checking

वाहन चेकिंग दौरान पॉलीटेक्निक के छात्र की बाइक रोकी तो उसने सिपाही को जड़ा थप्पड़  

Sat, 22 Sep 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
polytechnic student slap police constable during Vehicle Checking
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वाहन चेकिंग दौरान बाइक रोकने पर राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र ने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने सिपाहियों के साथ भी हाथापाई की। बाद में उसे कोतवाली लाकर कांस्टेबल की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के एसआई यशवंत पाल शुक्रवार शाम करीब छह बजे कांस्टेबल दिनेश सिंह कापड़ी और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ टांडा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान राजकीय पालीटेक्निक (सिविल, प्रथम वर्ष) का छात्र ग्राम धीमरखेड़ा निवासी अंकित बाइक लेकर वहां से गुजर रहा था। कांस्टेबल दिनेश ने उसे इशारे से रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर पीछा कर उसे रुकवाने के बाद कांस्टेबल दिनेश ने छात्र को डांट दिया। छात्र ने कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की

बीचबचाव के लिए पुलिस कर्मी उसकी ओर लपके तो अंकित ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की। पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे उसे काबू में कर हिरासत में ले लिया और उसकी बाइक सीज कर दी।

बाद में पुलिस कर्मी छात्र को कोतवाली ले आए। यहां कांस्टेबल दिनेश कापड़ी ने तहरीर दी। कोतवाल चंचल शर्मा ने मामले की जानकारी एसएसपी समेत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी छात्र अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अफरातफरी में ले उड़ा सीज बाइक 
पॉलीटेक्निक के छात्र अंकित पुलिस कर्मियों से हाथापाई के बीच एक व्यक्ति अपनी सीज बाइक लेकर फरार हो गया। एसआई यशवंत पाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति की बाइक सीज की थी। लेकिन, हाथापाई होने के चलते अफरातफरी का लाभ उठाकर उक्त व्यक्ति अपनी बाइक लेकर भाग गया। उक्त बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed