फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Polyhouse scheme way opened which is considered a game changer for Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand: राज्य के लिए गेम चेंजर मानी जा रही पॉलीहाउस योजना की राह खुली, कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारी

Fri, 20 Dec 2024 12:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

पॉलीहाउस योजना के तहत सरकार का अगले तीन साल में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य है। इन पॉलीहाउस के जरिये सरकार बागवानों को सब्जियों, फलों, फूलों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही है ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो।

विज्ञापन
Polyhouse scheme way opened which is considered a game changer for Uttarakhand read All Updates in hindi
पॉलीहाउस (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य के लिए गेम चेंजर मानी जा रही पॉलीहाउस योजना की राह अब खुल गई है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने पॉलीहाउस निर्माण और ढुलाई से संबंधित दरों का निर्धारण कर दिया है। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग ने कमेटी को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में किसानों को योजना का लाभ मिलने लगेगा। इस योजना के तहत सरकार का अगले तीन साल में 50 हजार पॉलीहाउस लगाने का लक्ष्य है। इन पॉलीहाउस के जरिये सरकार बागवानों को सब्जियों, फलों, फूलों के उत्पादन के लिए प्रेरित कर रही है ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन


योजना के तहत उद्यानिकी से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाना है। योजना के लिए नाबार्ड ग्रामीण अवस्थापना विकास निधि से ऋण उपलब्ध कराएगा। एसओआर की दरें तय न होने के कारण योजना पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं नहीं पढ़ पाएंगी गृह विज्ञान, गणित की गई अनिवार्य

इसके लिए लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने 50 वर्ग मीटर छोटे पॉली हाउस और 100 वर्ग मीटर के बड़े पॉलीहाउस निर्माण से जुड़ी सामग्री की दरें निर्धारित कर दी हैं। बता दें कि यह योजना पिछले एक साल से अटकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed