फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pollution on diwali.

दिखने लगा दिवाली में घुले जहर का असर

Mon, 27 Oct 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Oct 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
pollution on diwali.

दिवाली पर हुई आतिशबाजी से आबोहवा में घुली जहरीली गैसों के बुरे प्रभाव सामने आने लगे हैं। देहरादून के अस्पतालों में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा त्वचा और आंख संबंधी बीमारियां के मरीज भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी

पर्यावरण विज्ञानियों के मुताबिक दिवाली पर जले पटाखों ने हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड जैसे खतरनाक रसायनों की मात्रा बढ़ा दी है।

कार्बन मोनो आक्साइड फेफड़ों को सीधे प्रभावित करती है। इन रसायनों से बच्चों और सांस के रोगियों को घुटन की समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


दून अस्पताल की ओपीडी में दमा, सांस फूलने, गले में इंफेक्शन, खांसी और अन्य सांस संबंधी बीमारियों के रोजाना सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसी तरह त्वचा संबंधी समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या भी डेढ़ सौ के आंकड़े को पार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों में इंफेक्शन और जलन की शिकायत के मरीज भी इलाज को अस्पताल आ रहे हैं। बता दें कि पटाखों के धुएं से शहर में वायु प्रदूषण कई गुना बढ़ गया था। खासकर नेहरू कॉलोनी, रायपुर रोड और घंटाघर इलाके में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सबसे अधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया था।


सांस संबंधी मरीज अधिक आ रहे हैं। दमा के पुराने मरीजों की परेशानी भी बढ़ी है। ऐसे मरीजों को इनहेलर ज्यादा लेना पड़ रहा है। अगर किसी मरीज को सांस संबंधी शिकायत है तो वह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- डॉ. एसडी जोशी, वरिष्ठ फिजिशियन (दून अस्पताल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed