फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pollution in ganga river

गरीब कर रहे हैं गंगा को प्रदूषितः CM

Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
pollution in ganga river

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गरीबी सबसे बड़ा प्रदूषण है। यही गंगा-यमुना को भी प्रदूषित कर रही है।  

विज्ञापन


उन्होंने संत जगत से आह्वान किया गंगा को स्वच्छ बनाना है तो उन्हें गरीबी मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प लेना होगा।

गुरुवार को हरिपुरकलां स्थित हरिसेवा आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा की स्वच्छता के लिए आप लाख जतन कर लें, लेकिन समाधान नहीं होगा।

इसके लिए गरीबी का प्रदूषण दूर करना होगा।

गरीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना होगा

pollution in ganga river

गरीबी की वजह से हजारों की आबादी गंगा-यमुना किनारे बसती है और यही गंगा को ज्यादा प्रदूषित करते हैं।

यदि हमारा संत समाज गंगा को स्वच्छ बनाना चाहता है तो उन्हें गरीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना होगा।

इससे पूर्व दूधाधारी चौक के पास हैलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री का सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, राजेश रस्तौगी, दीपक जखमोला, मुरली मनोहर आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसैंण में सत्र बुलाना ऐतिहासिक कदम

pollution in ganga river

हरिसेवा आश्रम में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र बुलाना ऐतिहासिक कदम है।

हमें समन्वित नीति बनाकर उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने पर विचार करना चाहिए।

अल्मोड़ा में कैबिनेट की बैठक के आयोजन को भी ऐतिहासिक फैसला बताते हुए रावत ने कहा कि अल्मोड़ा के विद्वानों ने उत्तराखंड राज्य का आंदोलन शुरू किया था।

ऊखीमठ, जोशीमठ तक हो यात्रा

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग की कठिनाईयों को संतों के सामने रखा।

खासकर बाबा केदारनाथ की यात्रा को कठिन बताते हुए उन्होंने यात्रा का केंद्र ऊखीमठ व जोशीमठ बनाने पर संतों से विचार करने को कहा। जिसकी अटूट श्रद्धा हो उसे ही जाने दिया जाए।

विज्ञापन

‘गंगा की रक्षा का भार संत के पास’

pollution in ganga river

विद्वान डॉ. विष्णु दत्त राकेश ने हरिसेवा आश्रम में संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती का नाम लिए बिना कहा कि अब गंगा की रक्षा का भार संत के पास आ गया है।

इससे गंगा की स्वच्छता को लेकर संतों के पास जो आक्षेप लगाने का अधिकार था वह छिन गया है।

सम्मेलन को स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, डॉ. श्यामसुंदर दास शास्त्री, बाबा हठयोगी, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी आनंद चेतन, महंत सुरेंद्र मुनि आदि ने संबोधित किया।

 महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने मुख्यमंत्री, संतों आदि का स्वागत किया। संचालन स्वामी परशुराम गिरि ने किया। विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed