फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics Uproar over former Cm Trivendra Singh Rawat statement on Godse supporters gathered at his residence

Uttarakhand: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के गोडसे पर बयान पर बवाल, आवास पर जुटे समर्थक, कांग्रेस ने घेरा

Tue, 13 Jun 2023 05:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने पर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। युवक कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए विरोध में उनके आवास की ओर कूच किया। इस दौरान त्रिवेंद्र रावत के साथ ही भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।

विज्ञापन
Politics Uproar over former Cm Trivendra Singh Rawat statement on Godse supporters gathered at his residence
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उनके बयान के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करने निकले। लेकिन उनके धमकने से पहले ही त्रिवेंद्र के आवास पर उनके समर्थकों ने डेरा जमा दिया।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की। उधर, घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पूर्व सीएम के आवास तक जाने से पहले ही रोक दिया। वे डिफेंस कॉलोनी गेट तक ही पहुंच पाए। त्रिवेंद्र रावत के आवास पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत कई कार्यकर्ता व समर्थक सुबह आठ बजे ही पहुंच गए थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।

विज्ञापन

गोडसे पर नो कमेंट, कांग्रेस पर बरसे

पूर्व मुख्यमंत्री ने गोडसे वाले बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब उस पर कुछ नहीं कहना है। वह किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं। अलबत्ता उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कांग्रेसियों को फ्रीडम एट मिडनाइट और सत्य के साथ मेरे प्रयोग पुस्तक पढ़ने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए था

कहा, गांधी की विचारधारा की सबसे बड़ी हत्यारी कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस को गांधी जी के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। गांधी जी ने देश की आजादी के समय कहा था कि कांग्रेस को विसर्जित कर देना चाहिए। कांग्रेस को एक सर्वदलीय मंच बताया, जिसमें सभी विचारधारा के लोग शामिल थे। कांग्रेस देश की आजादी के लिए बनी थी। देश आजाद होने के बाद उसकी भूमिका खत्म हो गई थी। इसलिए उसे खत्म कर देना चाहिए। त्रिवेंद्र ने कहा, गांधी जी ने कहा था कि हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि खादी पहननी चाहिए।

त्रिवेंद्र ने गोडसे पर दिया था ये बयान

नाथूराम गोडसे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जिस बयान पर बवाल मचा है, वह उन्होंने बलिया में दिया था। उन्होंने अपने बयान में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होंने गोडसे पर कहा था, गांधी जी को मारा वो एक अलग मुद्दा है। जहां तक मैंने गोडसे को जाना और पढ़ा है, वह भी एक देशभक्त थे। गांधी जी की जो हत्या हुई, उससे हम सहमत नहीं हैं।

 

पूर्व सीएम के आवास जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने पर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। युवक कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए विरोध में उनके आवास की ओर कूच किया। इस दौरान त्रिवेंद्र रावत के साथ ही भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।

युकां ने एक दिन पहले ही पूर्व सीएम के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास का घेराव करने का एलान किया था। इसके चलते प्रशासन की ओर से पहले ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सोमवार को युकां प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में जैसे ही युकां कार्यकर्ता विधानसभा रोड से होते हुए आगे बढ़े, पुलिस ने रेलवे फाटक से पहले बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता का ही नहीं, देश के सभी स्वाधीनता सेनानियों का अपमान किया है। देर तक बैरिकेडिंग पर नारेबाजी और पुलिस से बहस के बाद कार्यकर्ता बाद में ज्ञापन सौंपकर लौट गए। उन्होंने पूर्व सीएम से अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की।

इस मौके पर विधायक रवि बहादुर, मनीष खंडूरी, मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला, विकास नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट, मोहन भंडारी, आयुष गुप्ता, मोहित मेहता, सिद्धार्थ वर्मा, अंजलि चमोली, देवेश उनियाल, शुभम चौहान, कार्तिक बिरला, वसीम, सुमित लोहनी, सचिन चौधरी, राहुल प्रताप आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad:  पुरोला विवाद गरमाया... 52 पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा पत्र

गांधी के वेष में पहुंचे युवक ने छकाया

युकां के प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की वेषभूषा धारण कर पहुंचे एक कार्यकर्ता ने पुलिस को काफी देर तक छकाया। युवक किसी तरह से बैरिकेडिंग पार कर गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed