{"_id":"c0160e79e24858dd777cc1824552602f","slug":"politics-on-uttarakhand-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था से खेल रही है सरकार : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था से खेल रही है सरकार : भट्ट
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने सरकार पर करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर व परिसर के पुनर्निर्माण पर राज्य सरकार कतई संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन
राजनीति शुरू हो गई
उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्निर्माण का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसे लेकर राजनीति शुरू हो गई। वहीं गुजरात सरकार की राहत सामग्री अभी भी ऊखीमठ तहसील में पड़ी है। दिल्ली से आई एएसआई की टीम को केदारनाथ जाने के लिए चौपर नहीं मिल सका और वह दिल्ली लौट गई। भट्ट ने गरुड़चट्टी में दुर्घटनाग्रस्त हुए चॉपर में मारे गए दो लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन