{"_id":"67ad8d38a95a2d0e04077335","slug":"politics-on-smart-meter-bjp-hits-back-at-congress-uttarakhand-news-in-hindi-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: स्मार्ट मीटर पर प्रदेश में सियासी करंट बढ़ा...जुबानी जंग छिड़ी, कांग्रेस पर भाजपा ने किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: स्मार्ट मीटर पर प्रदेश में सियासी करंट बढ़ा...जुबानी जंग छिड़ी, कांग्रेस पर भाजपा ने किया पलटवार
Thu, 13 Feb 2025 11:45 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:45 AM IST
सार
स्मार्ट मीटर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट बिजली मीटर पर राजनीतिक करंट इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। किच्छा के कांग्रेस विधायक ने स्मार्ट मीटर तोड़कर अपने विरोध इजहार किया तो कांग्रेस के कई नेता उनके समर्थन में उतर आए।
विज्ञापन
जवाब में बुधवार को भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार कर दिया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस स्मार्ट मीटर विरोधी रवैया बिजली चोरी रोकने में बाधक बन रहा है। जबकि हिमाचल सहित कांग्रेस शासित राज्यों में भी स्मार्ट बिजली मीटर लगे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UCC Uttarakhand: किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दी जाएगी पंजीकरण की सूचना...मन में हैं कई सवाल तो यहां मिलेंगे जवाब
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और प्रदेश दोनों की आर्थिकी के लिए जरूरी है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को भ्रामक दुष्प्रचार से प्रेरित करार दिया। कहा, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत से जुड़ी सूचनाओं की ऑनलाइन उपलब्धता, पल-पल के बिजली के उपयोग की जानकारी, सभी जरूरी सूचनाओं के संदेश, बिजली के उपयोग की तुलना आदि सहित आसानी से भुगतान के कई विकल्प मिलेंगे। देश भर में लगभग 20 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाया जाना स्वीकृत किया गया है और 55 लाख से अधिक स्मार्ट कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।