{"_id":"45abe0cb9af9883cdc9c65d4e59cbf91","slug":"politics-on-satpal-maharaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल महाराज पर दिया बयान बन गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल महाराज पर दिया बयान बन गया बवाल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Apr 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल महाराज कांग्रेस से चले गए हैं लेकिन उनके संबंध में दिए बयानों के विवाद में कांग्रेस उलझ गई है।
विज्ञापन
गंभीर सिंह नेगी का बयान गंभीर मसला
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से टिकट के उम्मीदवार पूर्व लेफ्टीनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी का बयान पार्टी के लिए गंभीर मसला बन गया है।
नेगी के बयान का विरोध करने वाले प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के खिलाफ कुछ कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने धीरेंद्र की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य से की है।
शाह का कहना है कि पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी से नुकसान हो रहा है। धीरेंद्र अनुशासन समिति के सचिव हैं। इसके बावजूद उन्होंने ऐसा बयान दिया।
विज्ञापन
भाजपा में चले जाएं...
राजेंद्र का कहना है कि सतपाल महाराज के बाबत दिया गया बयान उन्हें इतना खल रहा है तो धीरेंद्र प्रताप भी महाराज के पास भाजपा में चले जाएं।
इस संबंध में धीरेंद्र प्रताप का कहना है कि बयान देने की लोगों की अपनी इच्छा है। हमने तो नेगी की भाषा पर एतराज किया था। सतपाल महाराज आज भाजपा में हैं, वह कल तक कांग्रेस में ही थे।
विज्ञापन
‘धोखेबाज’,‘फरेबी’ जैसे शब्द कांग्रेस की भाषा नहीं है। पार्टी के लोगों का कहना है कि धीरेंद्र भी पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट के उम्मीदवार हैं। जनरल का आगे निकल जाना उन्हें खल रहा है।
धीरेंद्र अपने बयान में पहले भी कह चुके हैं कि टिकट सेना के जनरल नहीं, जनता के जनरल को दिया जाना चाहिए।