फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   politics high on bhagirathi eco sensitive zone

भागीरथी इको सेंसिटिव जोन पर उत्तराखंड की सियासत गर्म

Tue, 03 Jan 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jan 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
politics high on bhagirathi eco sensitive zone
किशोर उपाध्याय और हरीश रावत - फोटो : file photo

भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। केंद्र के रुख से नाराज मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना देने का एलान किया तो प्रदेश कांग्रेस भी उनके समर्थन में उतर आई।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एलान किया कि पांच जनवरी को पार्टी भी धरने में शिरकत करेगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इको सेंसिटिव जोन का उनका विरोध चुनावी कारणों की वजह से नहीं है। उन्होंने केंद्र के फैसले को विकासबंदी करार देते हुये कहा कि वह इस समय आवाज नहीं उठाएंगे तो कब उठाएंगे। उन्होंने राज्यहित की इस लड़ाई में विपक्ष को भी साथ आने को कहा।
विज्ञापन


इको सेंसिटिव के मुद्दे पर सोमवार पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इको सेंसिटिव जोन के मामले में केंद्र पर राज्य से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। सीएम का समर्थन करते हुये उन्होंने कहा कि समूची कांग्रेस उनके साथ है और पांच जनवरी को पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता जंतर-मंतर में धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने कहा कि केंद्र ने इको सेंसिटिव जोन पर राज्य के सुझावों की अनदेखी की। जमीन राज्य का विषय है। लेकिन केंद्र ने राज्य की सहमति के बिना अनधिकृत रूप से इसके उपयोग का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 60 करोड़ लोगों को जीवन देने का काम करता है, लेकिन बदले में केंद्र सरकार राज्य की कोई सुनवाई नहीं कर रहा।

उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को रसोई गैस में 50 फीसदी की सब्सिडी देने, ग्रीन बोनस जारी करने, वृक्ष की खेती से जुड़े किसानों को 2000 रुपये सालाना बोनस देने, जलाशयों पर राज्य को अधिकार देने की मांग की।

इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कांग्रेस भवन पहुंचे। इको सेंसिटिव जोन पर उन्होंने अपने स्टैंड को दोहराया। विपक्ष द्वारा चुनावी स्टंट करार दिये जाने से प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई चुनावी कारण नहीं है।यदि वह अब आवाज नहीं उठाएंगे जनता सवाल करेगी कि उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य हित में सबको साथ आकर खड़े होना चाहिए। 


उन्होंने सवाल किया कि क्या उत्तराखंड को औद्योगिकरण का हक नहीं? क्या उसे अपने जल संसाधनों के इस्तेमाल का अधिकार नहीं है? जिस तरीके से राज्य को संसाधनों के इस्तेमाल करने से रोका जा रहा है, वह नोटबंदी के बाद विकासबंदी जैसा है। केंद्र रोक तो लगा देता है, लेकिन ये नहीं बताता कि उत्तराखंड क्या करे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed