फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics heated up over Haldwani violence India Alliance Leaders met the Governor Uttarakhand news in hindi

Haldwani Violence: उत्तराखंड में गरमाई सियासत... विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात

Sat, 10 Feb 2024 12:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Feb 2024 12:01 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। हल्द्वानी हिंसा में छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

विज्ञापन
Politics heated up over Haldwani violence India Alliance Leaders met the Governor Uttarakhand news in hindi
इंडिया एलाइंस के नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाक़ात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी हिंसा को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेता राजभवन पहुंचे।

विज्ञापन


हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: दफ्तरों में हुईं बैठकें और जेसीबी लेकर बनभूलपुरा पहुंचा प्रशासन...तबादले भी बने घटना की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंका। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भाग लिए। पुलिस व निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। शहर में कर्फ्यू लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed