फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Politics BJP State President Mahendra Bhatt said no cabinet expansion at moment

Politics: फिलहाल नहीं होगा धामी के मंत्रिमंडल विस्तार, नई टीम की घोषणा के बाद ही दायित्वों पर होगा विचार

Sun, 14 Aug 2022 09:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Aug 2022 09:09 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष के बयान से यह साफ हो गया है कि दायित्वों का आवंटन भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद होगा। इस माह के अंत तक नई टीम बन जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश सरकार में दायित्वों पर विचार होगा।

विज्ञापन
Politics BJP State President Mahendra Bhatt said no cabinet expansion at moment
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से चर्चा के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर कोई विचार नहीं हुआ। उनके इस बयान से मंत्री पद की उम्मीद लगाने वाले विधायकों को झटका लगा है। बकौल, भट्ट प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर चर्चा हुई है।

विज्ञापन


इस माह के अंत तक नई टीम बन जाएगी। इसके बाद ही प्रदेश सरकार में दायित्वों पर विचार होगा। मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने यह बात कही। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के एक ही दिन नई दिल्ली प्रवास पर होने से भाजपा के सियासी हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं गरमा उठी थीं। कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि 15 अगस्त से पहले सरकार दायित्व बांट देगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के बयान से यह साफ हो गया है कि दायित्वों का आवंटन भाजपा की नई टीम की घोषणा के बाद होगा। दिल्ली से लौटे भट्ट ने नई टीम में 60 से 70 प्रतिशत नए चेहरों को जगह देने की बात कही है। माना जा रहा है कि मौजूदा प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेश सरकार में दायित्व या अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से कार्यकारिणी से बदले जाने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा कर ली है। सूत्र बता रहे हैं कि वह प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, प्रदेश मंत्रियों में से अधिकांश को बदल सकते हैं।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News : पेपर लीक खुलासों के बीच सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को हटाया
 

मंत्रिमंडल में विस्तार में अभी देरी

धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से इन खाली पदों को भरने के लिए कैबिनेट विस्तार चर्चाएं गरमा रही थीं। इस बीच जब मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाने की तैयारी में थे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक बयान ने कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को हवा दी। उनके बयान ने मंत्री पद की दौड़ शामिल वरिष्ठ विधायकों के अरमानों को भी जगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed