फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   political war on kedarnath worship

पूजा शुरु हो ना हो...शुरु हुई नेताओं की 'नौटंकी'

Tue, 10 Sep 2013 10:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Sep 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
political war on kedarnath worship

पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य की बहुगुणा सरकार ने केदारनाथ में कर्फ्यू लगा दिया है। वहां आमजन नहीं जा सकता।

विज्ञापन


मंदिर के रावल को भी नहीं बुलाया गया है। इसलिए वह इस कर्फ्यू को तोड़ने के लिए वह स्वयं केदारनाथ के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि राज्य को इस समय राष्ट्रपति शासन की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन


पढें, ...तो अब कहां से आ गए इतने शवः भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत केदौरान पूर्व सीएम डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुझे मजबूरी में केदारनाथ जाना पड़ रहा है, क्योंकि वहां के स्थानीय लोगों को पूजा में भाग नहीं लेने दिया जा रहा है।

रावल को नहीं निमंत्रण
केदारनाथ के रावल को भी निमंत्रण नहीं है। हजारों लोग केदारनाथ जाने से रोके जा रहे हैं। सरकार ने केदारनाथ में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

इसलिए मैं केदानाथ कूच कर रहा हूं। राज्य की नाकारा सरकार तीन महीने में एक ऐसा रास्ता नहीं बना सकी जहां से होकर लोग केदारनाथ पहुंच जाए।

पढें, रावल नहीं तो पुजारी ही सही, कपाट तो खुलेंगे

पूजा पर रार
पूर्व सीएम ने कहा कि केदारनाथ मंदिर के चारों तरफ बड़ी संख्या में शव दबे हैं और सरकार को वहां पर सफाई कराने के बजाय पूजा करने की पड़ी है।

सैकड़ों लोग आपदा के बाद भी भूख और प्यास से तड़प कर मर गए और सरकार पूजा कराने का ढोंग कर रही है। जिंदा लोगों को बचा नहीं सकती और दबे शवों को निकाल नहीं सकती, ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

भाजपाई करेंगे केदारनाथ को कूच
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में भाजपा के 500 कार्यकर्ता बुधवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ को पैदल कूच करेंगे।

पढें, केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव


भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया कि यदि शासन की ओर से धाम में पूजा बहाल की जा रही है तो इसका अर्थ है वहां सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं।

ऐसे में भक्तों को भी भगवान के मंदिर में आने की पूरी स्वतंत्रता है। इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ता बुधवार तड़के केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed