फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Policemen will get tea and biscuits at night

रात में सड़कों पर ड्यूटी करने वालों को चाय और बिस्कुट

Sat, 16 Nov 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Policemen will get tea and biscuits at night
चाय और बिस्कुट का मजा लेते रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी।
ठंड के चलते रात में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियाें को अब चाय और बिस्कुट मिलेंगे। बृहस्पतिवार रात से यह व्यवस्था लागू हो गई है। जिले को चार जोन में बांटकर रात दो बजे से चाय का वितरण होगा। प्रत्येक पुलिसकर्मी को चाय की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी एक सप्ताह से रात भर घूमकर चेकिंग और पिकेट व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। लापरवाही बरतने पर दो दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है। भ्रमण के दौरान एसएसपी ने देर रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की दिक्कतों को समझते हुए नई पहल शुरू की है। उन्हाेंने पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को रात में दो बजे के बाद पिकेट, बैरियर और गश्त करने वाले पुलिसकर्मियाें को चाय और बिस्कुट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। चेकिंग के लिहाज से पूरे जिले को चार जोन में बांटकर चाय वितरण की व्यवस्था की गई है। एक जोन में करीब 70 से 45 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं। कप्तान ने रात में प्रत्येक पुलिसकर्मी को चाय और बिस्कुट उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही जोनल अधिकारियाें को अलग से मोबाइल ग्रुप बनाकर चाय वितरण के फोटोग्राफ रोजमर्रा डालने को कहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार रात को चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

कोट :::
पुलिसकर्मियाें को रात के समय चाय उपलब्ध कराने के पीछे मकसद बढ़ती सर्दी से कुछ हद तक राहत दिलाने के साथ उन्हें ड्यूटी के दौरान सजग रखना है। यह व्यवस्था पूरी सर्दी लागू रहेगी। प्रभावी चेकिंग और गश्त से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। अच्छी चेकिंग के चलते ही कई वारदातों का खुलासा करने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण मोहन जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

चाय और बिस्कुट का मजा लेते रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी।

चाय और बिस्कुट का मजा लेते रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed