फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police will be on patrol on Holi, strict action will be taken against those creating ruckus

Dehradun News: होली के दिन गश्त पर रहेगी पुलिस, हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Police will be on patrol on Holi, strict action will be taken against those creating ruckus
विकासनगर। होली के दिन हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिनभर पुलिसकर्मी गश्त पर रहेंगे। नदी-नालों के किनारे भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बार्डर पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

इस बार लोकसभा चुनाव के बीच होली का त्योहार मनाया जा रहा है। पुलिस चुनाव और होली को देखते पूरी सतर्कता बरत रही है। शहर में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीओ विकासनगर भास्कर शाह ने बताया कि होली पर सौहार्द बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। ऑफिस स्टाॅफ की ड्यूटी फील्ड में लगाई गई है। जहां-जहां होलिका दहन होना है, वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल्हाल, डाकपत्थर, दर्रारेट लालढांग, मीनस, त्यूणी स्थित अंतरराज्यीय बार्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार गश्त पर रहने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed