{"_id":"5d813e1f8ebc3e93d028493c","slug":"police-went-door-to-door-to-protect-against-dengue-dehradun-news-drn319984688","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर-घर जाकर जगाई डेंगू से बचाव की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घर-घर जाकर जगाई डेंगू से बचाव की अलख
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोलते जिलाधिकारी सी. रविशंकर साथ मंचासीन मेयर सुनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। डेंगू से बचाव को लेकर पुलिस ने मंगलवार को नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में करीब 500 टीमों ने घर-घर में दस्तक देकर लोगों को डेंगू से बचाव के टिप्स दिए।
जागरूकता अभियान के पहले पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों में कोई कमी नहीं है। बावजूद इसके डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। ऐसे में विभागों के साथ जनप्रतिनिधियों और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि निर्देश के बावजूद कई स्कूलों में बच्चे में हाफ शर्ट पहनकर आ रहे हैं। इस पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। उन्हाेंने कहा कि रविवार को बड़े स्तर से शहरभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने डेंगू से बचाव में पुलिसकर्मियों के सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ले सकता है। मेयर सुनील गामा उनियाल ने एसएसपी की पहल की सराहना की। इस दौरान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, सीएमओ एसके गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। कार्यशाला में मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
कार्यशाला के बाद डीएम और एसएसपी ने निगम के 100 वार्डों के लिए 500 टीमाें को रवाना किया। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि प्रत्येक टीम में पांच पुलिसकर्मी, एक स्वास्थ्य, निगम और शिक्षा विभाग का एक कर्मचारी शामिल था।