फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police to tighten the noose around those demanding extortion from jail.

Dehradun News: संशोधित - जेल से रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा

Wed, 27 May 2026 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police to tighten the noose around those demanding extortion from jail.
जेल के भीतर से रंगदारी मांगने और घर के बाहर फायरिंग कर धमकाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विकास बालरा और दीपिका की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही अर्जुन की हिस्ट्रीशीट भी खंगाली जा रही है। पुलिस जेल में बंद आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रंगदारी और धमकी के इस मामले में फरार चल रहे विकास बालरा और दीपिका की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही दोनों के संपर्कों और कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह जेल के भीतर और बाहर बैठे लोगों के समन्वय से काम कर रहा था। वहीं, इस पूरे प्रकरण में अर्जुन की हिस्ट्रीशीट भी खंगाली जाएगी। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, पूर्व मामलों और गिरोह से संबंधों की जांच करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रंगदारी नेटवर्क में उसकी क्या भूमिका रही है। जेल रिकॉर्ड, मुलाकात रजिस्टर और मोबाइल कनेक्शन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




उधर, जेल में बंद संजय और उसकी पत्नी सीमा राजपूत भी पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है। बता दें कि 2024 में हुए मंजेश हत्याकांड के मामले में संजय और अर्जुन जोल में बंद हैं। संजय की पत्नी सीमा ने अर्जुन और उसके सहयोगियों पर ही रंगदारी मांगने और घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। अर्जुन पहले से डबल गेम खेलने में माहिर है। मंजेश ने पहले अर्जुन को सुपारी दी थी कि वह संजय उर्फ फौजी को ठिकाने लगा दे। अर्जुन ने संजय से इस बात का जिक्र किया तो संजय ने उसे मंजेश को ठिकाने लगाने के लिए 10 करोड़ की सुपारी दे दी। इसके बाद एक दिसंबर 2024 को अर्जुन ने मंजेश की हत्या कर दी। इसी मामले में दोनों सुद्धोवाला जेल में बंद हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रंगदारी मांगने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन आरोपियों ने फायरिंग की है उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आदतन अपराधियों के खिलाफ हिस्ट्रशीट पता लगवाकर गैंगस्टर की भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed