फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police stopped minor girl marriage.

सोशल मीडिया पर आई किशोरी के विवाह की खबर, पुलिस ने रोकी शादी

Thu, 09 Feb 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 09 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
police stopped minor girl marriage.
शादी

उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के एक गांव में चल रहे किशोरी के विवाह की तैयारियों को पुलिस हस्तक्षेप के बाद रोक दिया गया है। पुलिस ने दोनों परिवारों से शपथपत्र लेकर किशोरी के बालिग होने तक उसका विवाह नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन


दरअसल, डुंडा ब्लॉक के एक गांव में किशोरी की विवाह की तैयारी की सूचना गांव के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाली। इसके बाद एसपी ददन पाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस बुधवार को मामले की जांच पड़ताल के लिए किशोरी के गांव पहुंची। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि किशोरी की उम्र स्कूली दस्तावेजों में 13 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की खबर के बाद घर वाले करा रहे थे विवाह

police stopped minor girl marriage.
marriage

12 साल पहले उसके पिता की कैंसर और 8 साल पहले मां की लकवा से मौत हो गई थी। इसके बाद उसके ताऊ ने उसके दो भाई और दो बहनों का भरण-पोषण किया।

एसओ के मुताबिक किशोरी का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद उनके घर वाले दोनों का विवाह कराने जा रहे थे। इसी माह की 22 फरवरी को दोनों का विवाह तय हुआ था।

अब दोनों परिवारों को समझाकर किशोरी के बालिग होने तक विवाह नहीं करने के लिए कहा गया है। साथ ही दोनों परिवारों से शपथपत्र भी लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed