फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news tampering with registry case Police seized documents from sub registrar office

दस्तावेजों से छेड़छाड़ मामला: सब रजिस्ट्रार कार्यालय से पुलिस ने कब्जे में लिए दस्तावेज, हासिल की तीन जिल्द

Thu, 27 Jul 2023 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 Jul 2023 04:18 PM IST
सार

जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई गड़बड़ी की जांच की गई थी। इसमें चार बड़ी जमीनों में फर्जीवाड़े की बात सामने आई तो कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
Dehradun news tampering with registry case Police seized documents from sub registrar office
रिकॉर्ड रूम में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई गड़बड़ी की जांच में पुलिस ने कार्यालय से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने यहां से चारों रजिस्ट्री से संबंधित तीन जिल्द हासिल की हैं। इन्हीं जिल्द में रजिस्ट्री में छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। अब एसआईटी की निगरानी में पुलिस इनकी जांच करेगी। जल्द ही पुलिस संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई गड़बड़ी की जांच की गई थी। इसमें चार बड़ी जमीनों में फर्जीवाड़े की बात सामने आई तो कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रशासन की ओर से पुलिस को वर्ष 2000 से अब तक तैनात रहे सब रजिस्ट्रार और लिपिकों की सूची भी सौंपी गई थी। इनमें कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मंगलवार को पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में एसआईटी भी गठित की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल राकेश गुंसाई ने बताया कि बुधवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। ये सब दस्तावेज वहां रखीं जिल्द में थे। इन्हीं में से कुछ कागजात फाड़कर उनके स्थान पर दूसरे कागज लगाए गए हैं। प्रशासनिक जांच में यह बात सामने आई थी। इसी क्रम में अब पुलिस भी अपनी जांच जारी रखेगी। जल्द ही इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जा सकता है। इसके साथ ही संंबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed