{"_id":"c35aa4a3140a54313e16ceb6455703d1","slug":"police-seized-a-car-full-of-rare-tortoises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी दुर्लभ कछुओं से भरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी दुर्लभ कछुओं से भरी कार
ब्यूरो / अमर उजाला, सितारगंज
Updated Fri, 18 Sep 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के कछुओं से भरी कार पकड़ ली, जबकि कार सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तीन बोरों में भरे 122 कछुए बरामद किए। कार मालिक के खिलाफ वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह एसएसपी नीलेश आनंद भरणे को मुखबिर ने कछुओं की तस्करी की सूचना दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ प्रताप सिंह पांगती को शक्तिफार्म में सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिस पर शक्तिफार्म चौकी प्रभारी केजी मठपाल के नेतृत्व में पुलिस और डिप्टी रेंजर दीप चंद्र सिंह मेहरा वन कर्मियों के साथ डैम के रास्ते जाकर बीस क्वार्टर नामक स्थान पर सुबह 5:15 बजे सघन चेकिंग में जुट गए।
विज्ञापन
टीम ने निर्मलनगर की ओर जा रही कार यूए 03-4546 को रोका। इस पर कार सवार दो लोग वाहन छोड़कर भाग गए। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो डिग्गी में तीन बोरों में कछुए भरे हुए थे। पुलिस कार को कब्जे में लकर कोतवाली ले आई।
सीओ पांगती ने बताया कि जांच में कार लोहाघाट के मदन सिंह मेहता की निकली। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल कार मालिक से पूछताछ नहीं हो पाई है कि उसने कार बेची है या उसकी कार चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके बाद असली मुल्जिमों का पता लगेगा।
कहा कि बरामद कछुए वन विभाग के सुपुर्द किए गए हैं। टीम में सिपाही संजय रावत, सोहन सिंह, हिम्मत सिंह और वन विभाग के दरोगा प्रेमराम आर्य, वन रक्षक शोभा शंकर पांडे, पूरन चंद्र आर्य आदि थे।
कछुओं की प्रजाति मृदुशल्क
शक्तिफार्म के निर्मलनगर गांव के पंचायत घर के पास पकड़ी गई लग्जरी कार से बरामद कछुए शेड्यूल तीन और चार के भारतीय मृदुशल्क प्रजाति के हैं। डिप्टी रेंजर दीप चंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि बरामद 122 कछुओं में 79 जिंदा हैं और 43 कछुए मर चुके हैं।